Home > अपना शहर ,
अब डॉ. सिकरवार ने नाले-सीवर चेंबर सफाई अभियान शुरू किया

ग्वालियर। सड़कों, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं तमाम सार्वजनिक स्थलों पर समय-समय पर चले सफाई अभियान के क्रम में अब नालों, नालियों व चेंबरो का सफाई कार्य भाजपा नेता, पार्षद एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व मे चल रहा है।
बारिश से पहले नाला, सफाई कार्य को अब पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने अपने हाथ à¤®à¥‡à¤‚  à¤²à¤¿à¤¯à¤¾ है। स्वंय की लेबर लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है।आयुर्वेदिक कॉलेज के पीछे स्थित नाला सफाई का कार्य कराया जा रहा है। आयुर्वेदिक कॉलेज के पीछे स्थित नाला सफाई का कार्य दु्रतगति से कराया जा रहा हैं। मलबा निकालने के साथ-साथ आस-पास खड़ी झाडि़यां, घास, कूड़ा भी साफ कराया जा रहा है। बारिश के समय नालों में पानी न रूके, इसलिए नाला सफाई कार्य कराया जा रहा हैं। साथ ही बारिश के समय सीवर चेबंरों से गंदा पानी सड़कों पर बहता हैं, इससे राहगीरों को परेषानी होती हैं, जनता को परेशानी न हो इसलिए सीवर चेबंरों का निर्माण और उनकी सफाई करवाई जा रही हैं। जाटव मोहल्ला में सीवर चेंबरों की सफाई कराई गई तथा टूटे-फूटे चेबंरों की मरम्मत की गई। इसके अलावा सीवर चेबंरों सफाई के साथ-साथ नालियों की भी सफाई कराई जा रही हैं। मलबा भी तत्काल उठवाया जा रहा हैं, जिससे वह नालियों व नालों में फिर से न जाए। 
डॉ. सिकरवार ने कहा कि एक-एक करके नालों की सफाई कार्य होगा। लोग भी आगे आकर सफाई कार्य में श्रमदान कर अपना योगदान दे रहे हैं। सफाई कार्य में नगर निगम में क्षेत्राधिकारी सहित विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, डब्बू खान, अशोक प्रजापति, मोती अग्रवाल, उमेश सगर, श्यामसुन्दर निम, राजेन्द्र राठी, दीनदयाल पिप्पल, भूपेन्द्र कुशवाह, सोनू कुशवाह, हर्ष बंसल, गिरीश गुप्ता सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This News :