Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री ने लिया बलिदान मेले की तैयारियों का जायजा

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई बलिदान मेला के संस्थापक अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया ने शुक्रवार को बलिदान मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुँचकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी व्यवस्थायें कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप मुकम्मल करें। 
पवैया ने मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच व बैठक व्यवस्था आदि का जायजा लिया। साथ ही वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि परिसर भी पहुँचे। उन्होंने आयोजन स्थल पर पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकगण एवं कलाप्रेमियों की बैठक व्यवस्था ऐसी हो जिससे वे सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढ़ंग से देख सकें। उच्च शिक्षा मंत्री ने पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने कहा आयोजन के दौरान शहर का आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए। 
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  à¤…नय द्विवेदी, अपर कलेक्टर  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  à¤¦à¤¿à¤¨à¥‡à¤¶ कौशल सहित बलिदान मेला आयोजन से जुड़े अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share This News :