Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 18 जून को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

दतिया ।  à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 18 जून 2017 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 18 जून 2017 को रात्रि 1.5 बजे भोपाल से डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रात: 6 बजे डबरा पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 8.30 बजे डबरा से ग्राम कोसा जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे ग्राम कोसा पहुंचेगे और कुशवाह समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रात: 9.30 बजे ग्राम कोसा से सीतापुर के लिए प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे ग्राम सीतापुर पहुंचेगे और 70 करोड़ की पानी की टंकी एवं नलजल योजना का भूमिपूजन करेंगे। प्रात: 11.30 बजे सीतापुर से दतिया के लिए प्रस्थान कर 12.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और समय आरक्षित रहेगा। सायं 3.30 बजे ग्राम मलक पहाड़ी में 70 करोड़ की पानी की टंकी एवं नल-जल योजना का भूमि-पूजन करेंगे। सायं 4.30 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 7.30 बजे डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर से जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर दिनांक 19 जून 2017 को प्रात: 5.30 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :