Home > अपना शहर ,
ब्रिटिश राज में प्रतिबंधित गीत गाकर लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने दी रानी लक्ष्मीबाई को स्वरांजलि

ग्वालियर.रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर पहली बार प्रस्तुति देने आई लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने लोकधुन में देशभक्ति से भरे वो भोजपुरी गीत सुनाए जो अंग्रेजों ने प्रतिबंधित कर दिए थे। मालिनी के ओजपूर्ण स्वरों में डूबे दर्शक झूम उठे। ‘गुजरिया हिंदुस्तान की’ सुन मालिनी के साथ झूम उठे दर्शक....


- रानी लक्ष्मीबाई की शहादत को श्रद्धांजलि देने ग्वालियर में आयोजित बलिदान मेले के शुभारंभ पर शामिल होने पहुंची लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने उन गीतों से रानी को स्वरांजलि दी जो ब्रिटिश राज में प्रतिबंधित कर दिए गए थे।
- पद्मश्री गायिका मालिनी अवस्थी ने शुरुआत राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम' से की इसके बाद। रानी लक्ष्मीबाई के लिए लिखा खास गीत "लक्ष्मीबाई कहि ले अंग्रेजन से उठ के खूब समझइयां गुजरिया हिंदुस्तान की रही' सुनाया।
- अंग्रेजों के जमाने में प्रतिबंधित रहे ऐसे ही गीतों के माध्यम से मालिनी ने लक्ष्मीबाई के शौर्य को भोजपुरी भाषा में सुनाया। इसके बाद लोकगीत शैली में मालिनी ने ‘आल्हा’ भी सुनाया।

Share This News :