Home > मनोरंजन ,
'टाॅयलेट एक प्रेम कथा' को मिलेगा यह बड़ा सरकारी गिफ्ट

बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आ रही फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, खूब तारीफ बटोर रहा है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म को एक सरकारी गिफ्ट भी मिल रहा है।

अक्षय ने अपनी फिल्म के ट्रेलर को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया था। चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री ने अक्षय की इस फिल्म की तारीफ की थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया था 'स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में यह एक अच्छा प्रयास है। स्वच्छ भारत के लिए 125 करोड़ भारतीयों को काम जारी रखना होगा।' इस फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी स्वच्छता अभियान से संबंधित है। इस फिल्म को लेकर अक्षय ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

अब इसी दिशा में कुछ अच्छा होने वाला है। खबरी ने बताया 'सरकार ने लगभग तय कर दिया है कि इस फिल्म को भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया जाए। सरकार चाहती है कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और यह टैक्स फ्री होने का हक रखती है।'

इस फिल्म के निर्देशक नारायण सिंह हैं और नीरज पांडेय एवं अक्षय कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर भी हैं, जिन्होंने 'दम लगा के हईशा' में भी जोरदार किरदार निभाया था। फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।

 

Share This News :