Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
विजयवर्गीय के निर्वाचन के खिलाफ याचिका पर अंतिम बहस शुरू

इंदौर. महू विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर चुनाव याचिका पर अंतिम बहस मंगलवार से शुरू हो गई। विस चुनाव में प्रचार के दौरान मोहर्रम के जुलूस में विजयवर्गीय द्वारा मुख्य अतिथि की हैसियत से बांटे गए मेडल और ट्रॉफी के संबंध में याचिकाकर्ता द्वारा जानकारी दी गई।
 
विजयवर्गीय की ओर से बचाव में अभी अंतिम तर्क नहीं दिए गए हैं। बुधवार को भी अंतिम बहस होगी। जस्टिस आलोक वर्मा की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ता अंतरसिंह दरबार की ओर से अधिवक्ता रवींद्र सिंह छाबड़ा पैरवी कर रहे हैं। विजयवर्गीय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर भार्गव और विवेक पटवा पक्ष रख रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों के पहले हाईकोर्ट ने बयान और प्रति परीक्षण पूरा कर लिया था।

Share This News :