Home > अपना शहर ,
सिंधिया को संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आज नई दिल्ली स्थित 27 सफदरजंग रोड पर जिला संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने भेंट कर संगठन चुनाव की तैयारी, किसान सत्याग्रह आंदोलन में भाग न लेने वालों की जानकारी, कांग्रेस प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में सम्मलित न होने वालों का विवरण, कांग्रेस सदस्यता अभियान में सदस्यता फार्म जमा न करने वाले कांग्रेसजनों की गतिविधियों से अवगत कराया। 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट करते हुए संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने बातया कि विगत 6 महिने में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अभियान कार्यक्रम आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस निरंतर भाजपा की मोदी सरकार, शिवराज सरकार, भाजपा नगर सरकार के खिलाफ जनआंदोलन में भाजपा को बेनकाब करती रही है, और संगठन की मजबूती के लिये कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर निगम में उपनेता चतुर्भुज धनोलिया और कुलदीप सिंह कौरव उपस्थित थे।

Share This News :