Home > अपना शहर ,
बलिदानियों के कारण ही आज हम सुरक्षित : महापौर

ग्वालियर । अमर शहीद अमर चंद बांठिया के 159वें बलिदान दिवस के अवसर पर आज प्रतिमा स्थल सर्राफा बाजार पर हिन्दू महासभा एवं शहीद अमरचंद बाठिया स्मारक समिति के तत्वाधान में नगर निगम के सहयोग से सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक घनश्याम पिरोनियां, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, बडी गंगादास शाला के महंत रामसेवक दास महाराज, पार्षद बाबूलाल चौरसिया, डॉ. जयवीर भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्दू महासभा, कुलवीर भारद्वाज, पूर्व सभापति बृजेन्द्र जादौन, विहबल सेंगर  à¤¸à¤¹à¤¿à¤¤ बडी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकगण शामिल रहे।

Share This News :