Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया 25 जून को ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर । उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 25 जून को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। पवैया इस दिन प्रात:काल 5.30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री पवैया 25 जून को दोपहर 2 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स सभागार में अखिल भारतीय कुशवाह समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सायंकाल 4 बजे जिला योजना समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। पवैया सायंकाल 6 बजे संस्कृति गार्डन मेला परिसर में लोकतंत्र सेनानी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सायंकाल 7.30 बजे लधेड़ी में माँझी समाज द्वारा आयोजित माँ भद्रकाली पालकी एवं पूजन समारोह में सम्मिलित होंगे। पवैया रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :