Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री चौहान कल श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

ग्वालियर।  à¤®à¥à¤–्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान 25 जून को श्योपुर जिले के भ्रमण पर पधारेंगे। श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर 26 जून को प्रात: 9 बजे श्योपुर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। 
मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान 25 जून को हैलीकॉप्टर से दोपहर 12.50 बजे श्योपुर जिले के ढ़ोढ़र तहसील मुख्यालय पर आयेंगे। दोपहर एक बजे से खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेले में शामिल होंगे। इस अवसर पर विकासकार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से रोड़ शो करते हुए श्योपुर आयेंगे। रास्ते में विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों से मुलाकात और चर्चा करेंगे। 
मुख्यमंत्री  à¤šà¥Œà¤¹à¤¾à¤¨ 25 जून को श्योपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे तथा 26 जून को प्रात: 9 बजे हैलीकॉप्टर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :