Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
मुंबई में हाईटाइड और भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक

मुंबई.महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई और नासिक में रविवार से रुक-रुक कर हो रही बरसात सोमवार को भी जारी है। वेदर डिपार्टमेंट ने मुंबई में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और हाईटाइड की वॉर्निंग जारी की है। दूसरी ओर, गुजरात के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है। रविवार को वलसाड में 24 घंटे में 17 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां भिलाड, सरीगाम और घोड़ीपाड़ा में बाढ़ जैसे हालात हैं। 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। मध्यप्रदेश में भी मानसून दस्तक दे चुका है। मुंबई में यहां ज्यादा परेशानी...

- पिछले 24 घंटे (रविवार से सोमवार सुबह 8 बजे तक) में मुंबई में हुई भारी बारिश से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोकल ट्रेन का ट्रैक और सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। हालांकि, लोकल ट्रेन की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा।
- मुंबई के हिंदमाता और मलाड इलाके में बारिश का पानी भर गया। इसके अलावा नवी मुंबई, जोगेश्वरी, विले पार्ले और मालवणी में भी लोगों को परेशानी हुई।
कहां कितनी हुई बारिश?
- मुंबई से सटे ठाणे में 143 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि मुंबई के कोलाबा में 84.0 और सांताक्रुज में 52.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गोवा की राजधानी पणजी में 11 मिलीमीटर, रत्नागिरी में 27, महाबलेश्वर में 114, पुणे में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
- वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में पुणे और रत्नागिरी से भी ज्यादा बारिश हुई है। बता दें कि 15.6 से 64.4 मिमी बारिश को 'मॉडरेट रेन' कहा जाता है। जबकि 64.5 मिमी से 115.5 मिमी 'हैवी', 115.6 मिमी से 204.4 मिमी को 'वेरी हैवी' और 204.5 मिमी से ज्यादा को 'एक्सट्रीम रेन' माना जाता है।
अगले 2 दिन मुंबई में भारी बारिश
- वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, महाराष्ट्र के कोंकण, मुंबई और पुणे में भारी बारिश की आशंका है। लोगों से समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि, ईद की छुट्टी होने के चलते मुंबई के ज्यादातर लोग समुद्र किनारे घूमने जाते हैं।
- मुंबई के समुद्र में हाईटाइड की चेतावनी भी दी गई है। हाईटाइड में समुद्र किनारे उंची-उंची लहरे उठती हैं। जिसके चलते कई हादसे पिछले कुछ सालों में हो चुके हैं।
देश के अन्य हिस्सों में मानसून का हाल
- वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, मानसून तेज रफ्तार से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। मानसून गुजरात में एंट्री लेकर सूरत तक सक्रिय हो गया है। राजस्थान में 4 से 5 दिन में पहुंच सकता है। गुजरात के वलसाड में जोरदार बारिश का दौर जारी है।
- भोपाल वेदर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अनुपम काश्यपि के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मानसून आ चुका है।
- एमपी में पिछले 11 साल में पांचवीं बार मानसून इतना लेट हुआ है। भोपाल में 2006 में 29 जून, 2007 में 28 जून, 2012 में 4 जुलाई और 2014 में 7 जुलाई को आया था।

Share This News :