Home > मनोरंजन ,
सलमान के 9 फैंस गिरफ्तार

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हो गई है और धीमी रफ्तार के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. सलमान के फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ इस बात अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है जब मालेगांव के एक थिएटर में फैंस ने शो के दौरान पटाखे जलाए.

बता दें कि मालेगांव, मुंबई के एक थिएटर में फिल्म के शो के दौरान सलमान के फैंस ने पटाखे जलाये और काफी शोर-शराबा भी किया. इसके बाद मोहन थिएटर के मालिक की शिकायत पर 9 लोगों को अरेस्ट किया गया है. मालेगांव मे हर खान के अलग-अलग फैन क्लब हैं. इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के शो के दौरान भी फैंस ने थिएटर में पटाखे जलाये गये थे.

Share This News :