Home > मनोरंजन ,
तब्बू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन की वजह से हूं सिंगल

एक्शन फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी दीवाली पर अपनी फिल्म गोलमाल का सीक्वेल पार्ट गोलमाल अगेन लेकर आ रहे हैं. 25 साल बाद इस फिल्म में एक बार फिर से अजय देवगन और तब्बू रोमांस करते नजर आएंगे. लेकिन इस फिल्म की रिलीज पहले तब्बू ने अजय देवगन के साथ अपने रिलेशन को लेकर एक चौंकाने वाली खुलासा किया है.

80-90 के दशक की सफल अदाकारा तब्बू ने साल 1980 में आई फिल्म बाजार में स्पेशल अपीयरेंस दी थी. साल 1994 में तब्बू के करियर ने तब यू-टर्न लिया जब उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म विजयपथ में काम किया. इस फिल्म में लोगों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई. तब्बू का नाम वैसे आजतक किसी भी एक्टर के साथ नहीं जोड़ा गया लेकिन अपने सिंगल रिलेशनशिप स्टेटस पर तब्बू ने हाल ही में एक नया खुलासा करते हुए कहा कि वह आजतक सिर्फ अजय देवगन की वजह से सिंगल हैं.

Share This News :