Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
नहीं मिलेगा सर्कुलर और क्लस्टर टिकट

जबलपुर। à¤œà¥€à¤à¤¸à¤Ÿà¥€ लागू होने के बाद ट्रेनों के उच्च श्रेणी के किराए में ज्यादा अंतर नहीं आएगा, लेकिन रेलवे ने यात्रियों को कम किराए में सफर करने की दो सुविधा बंद करने का निर्णय लिया है। तीर्थ यात्रा, सैर-सपाटे के लिए सर्कुलर टिकट और लंबी दूरी की यात्रा एक से ज्यादा ट्रेन से करने के लिए बनने वाला क्लस्टर टिकट अब नहीं बनेगा।

अभी तक रिजर्वेशन काउंटर से बनने वाले इन दोनों टिकट पर यात्री को टेलिस्कोपिक रेट का फायदा मिलने से किराया कम लगता था। इतना ही नहीं रेलवे अब अनारक्षित टिकट सिस्टम प्रणाली से एसी क्लास के जनरल टिकट भी जारी नहीं करेगा।

अभी तक रिजर्वेशन काउंटर से बनने वाले इन दोनों टिकट पर यात्री को टेलिस्कोपिक रेट का फायदा मिलने से किराया कम लगता था। इतना ही नहीं रेलवे अब अनारक्षित टिकट सिस्टम प्रणाली से एसी क्लास के जनरल टिकट भी जारी नहीं करेगा।

पैसेंजर को नहीं मिलेगा टिकट पर फायदा

सर्कुलर टिकट-शनिवार से सर्कुलर टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। इस टिकट में हम धार्मिक पर्यटन के लिए एक स्टेशन से यात्रा शुरू कर कई स्टेशन का सफर करते हुए वापस यात्रा आरंभ स्टेशन पर खत्म करने की सुविधा थी। सर्कुलर टिकट पर अधिकतम 8 ब्रेक जर्नी भी मिलती है।

क्लस्टर टिकट- क्लस्टर (ब्लैंक पेपर टिकट) टिकट भी बंद हो जाएंगे। यात्री एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन जाना चाहता है लेकिन सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण वह क्लस्टर टिकट बना सकता था। इसमें आगे की यात्रा के लिए शून्य मूल्य का रिजर्वेशन टिकट जारी किया जाता था।

ऐसे मिलता था फायदा-1 हजार किमी के लिए यदि सर्कुलर क्लस्टर टिकट बनाया जाता है तो उसमें थर्ड एसी पर करीब 220 और फर्स्ट एसी में 627 रुपए किराया कम लगता था। अब यात्री को ऐसी यात्रा के लिए दो अलग-अलग टिकट बनवाने होंगे।

यूटीएस से नहीं मिलेंगे जनरल टिकट- यूटीएस से एसी क्लास के जनरल टिकट नहीं बनेंगे। इसके लिए यूटीएस सिस्टम से क्लस्टर टिकट बन सकेंगे। रेलवे के मुताबिक एक जुलाई या उसके बाद यात्रा के जो टिकट पहले सर्विस टैक्स के साथ बुक हो चुके हैं, यदि जीएसटी से उनके किराये में बढ़ोत्तरी होती है तो रेलवे उसे वसूल नहीं करेगा।

आज से एसी किराया महंगा

रेलवे अभी तक एसी और फर्स्ट क्लास में साढ़े चार फीसदी सर्विस टैक्स, आधा फीसदी सेस वसूल रहा था, जो शनिवार से जीएसटी में पांच फीसदी लगेगा। ऐसे में फर्स्ट एसी के किराए में कुछ रुपए बढ़ जाएंगे। रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम से अब प्वाइंट टू प्वाइंट टिकट ही जारी किए जाएंगे। ट्रेन के आरंभिक स्टेशन से बीच के और आखिरी स्टेशन के टिकट ही बनेंगे।

Share This News :