Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
डॉ. मिश्रा के खिलाफ कहीं साजिश तो नहीं

तेजी से प्रदेश में लोकप्रिय हुये जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ कुछ सोशल मीडिया के संचालक और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कुछ शरारती तत्व साजिश करने में लगे हैं, और गाहे बगाहे कुछ खबरें चला देते हैं। 
इस मामले में पार्टी , संगठन और डॉ. मिश्रा के शुभचिंतकों ने उनका ध्यान आकृष्ट भी कराया है। फिलहाल डॉ. मिश्रा चाणक्य की तर्ज पर शांति बनाये हुये हैं। बताया जाता है कि कुछ शरारती तत्व डॉ. मिश्रा को कमजोर कर मुख्यमंत्री को कमजोर करना चाहते हैं क्योंकि डॉ. मिश्रा ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के बफादार सिपाही साबित हुये हैं, वह मुख्यमंत्री व सरकार के संकटमोचक के रूप में भी विख्यात हैं और अनेक मामलों में उनको निकालकर लाये भी हैें। जनसंपर्क विभाग के अधिकारी भी ऐसे सोशल मीडिया व चैनलों पर भी निगाह रखे हैं, जो सरकार व जनसंपर्क मंत्री के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

Share This News :