Home > अपना शहर ,
श्रीमद् भागवत कथा सुनने से आत्मा का शुद्धिकरण होता है: दंदरौआ सरकार

 à¤¶à¥à¤°à¥€à¤®à¤¦à¥ भागवत कथा की तैयारियां प्रारम्भ
ग्वालियर। फूलबाग मैदान में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। महार्षि वेद व्यास ज्ञान योग न्यास द्वारा प्रतिवर्ष फूलबाग मैदान में होने वाली श्रीमद भागवत कथा कार्यसमिति की बैठक जी.वाय.एम.सी. क्लब में हुई। मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज दंदरौआ सरकार रहे। 
बैठक के प्रारम्भ में श्री रामदास जी महाराज द्वारा भागवत कथा के महात्मय पर प्रकाश डाला, उन्होने बताया प्रत्येक मनुष्य को जीवन में एक बार भागवत कथा करवाना क्यों जरूरी है। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है तथा इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। भागवत पुराण हिन्दुओं के 18 पुराणों में से एक है। उसके बाद संस्था के अध्यक्ष डॉ. राम पांडेय ने न्यास द्वारा अभी तक आयोजित धार्मिक कार्यक्रम, बीते वर्षो में सम्पन्न हुई 6 भागवत कथाओं एवं आगामी होने वाली सप्तम भागवत कथा के बारे में बताया गया। डॉ. पांडेय ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 12 सितंबर से 18 सितंबर तक फूलबाग मैदान में किया जा रहा है। कथा वाचन महामंडलेश्वर प्रख्यात साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती जी द्वारा किया जाएगा।           
संस्था के संरक्षक एवं पार्षद डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने बताया कि फूलबाग मैदान में होने जा रही 501 यज्ञमानों के साथ भागवत कथा के लिए सभी शहरवासियों धर्म प्रेमी बंधुओं में अपार उत्साह है। कथा की सार्थकता जब ही सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गयी है, इस बार का आयोजन भी शहरवासियों के सहयोग से पूर्ण किया जायेगा। बैठक में समिति के 190 सदस्यगण उपस्थित रहे।  
बैठक में संत श्री राजेश्वरा नंद जी महाराज, संरक्षक डॉ. सतीष सिंह सिकरवार, अध्यक्ष राम पांडेय, संयोजक विजय कबजू, प्रकाश नारायण शर्मा, रामस्नेही कुशवाह, राजेश्वर राव, अवधेश कौरव, अवध सिंह धाकरे, रामनारायण मिश्रा, नीरज भार्गव, लक्ष्मी नारायण रिक्षारिया, दिनेश गौतम, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, अशोक सेंगर, नवीन सक्सेना, श्रीमती सुनीलम चतुर्वेदी, श्रीमती रश्मि पुरोहित, श्रीमती ऋचा रोहिरा, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती संगीता जौहरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This News :