Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
सुस्त अधिकारियों परसरकार का हंटर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को उम्र से पहले रिटायर करने का ऐलान किया है. सरकार ने 50 साल की उम्र में ही सुस्त अधिकारियों को रिटायरमेंट देने का फैसला किया है.अधिकारियों के रिटायरमेंट को लेकर योगी सरकार भी केंद्र सरकार की राह पर है.ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों की लिस्ट तैयार करने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा. नोटिस में रिटायरमेंट का कोई कारण नहीं बताया जाएगा. तीन महीने को नोटिस पीरियड रहेगा, उसके बाद ऐसे अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा. इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लिया जाएगा.

Share This News :