Home > मनोरंजन ,
अमिताभ की हीरोइन सुमिता सान्याल का हुआ निधन

अपने समय की मशहूर अभिनेत्री सुमिता सान्याल का 71 साल की उम्र में रविवार को कोलकाता में निधन हो गया. सुमिता ने बांग्ला के साथ-साथ कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था.

वह अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' में अपने किरदार से फेमस हुई थीं. उन्होंने फिल्म में अमिताभ की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी. उन्होंने 'गुड्डी', 'आशीर्वाद' और 'मेरे अपने' जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया था.

Share This News :