Home > अपना शहर ,
लहार रैली के लिए भगवान सिंह ने आभार माना

ग्वालियर । लहार के ऐतिहासिक सम्मेलन में शिरकत करने वाले ग्वालियर-चम्बल संभाग के किसानों व कांग्रेस जनों का म.प्र. कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रान्ताध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव आभार माना है।
म.प्र. कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रान्ताध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने उन तमाम किसानों, श्रमिक भाईयों व्यापारी बन्धुओं, बेरोजगार नौजवानों एवं ग्वालियर-चम्बल संभाग के सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया हैं जिन्होने विधायक गोविन्द सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न किसान स्वाभिमान यात्रा के समापन पर 10 जुलाई को लहार (भिण्ड) में सम्पन्न ‘‘किसान युवा क्रांति सम्मेलन‘‘ में लाखों की तादाद में शिरकत कर भाजपा सरकार की किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की अपनी प्रतिबद्वता को व्यक्त किया हैं।

Share This News :