Home > अपना शहर ,
सीटी स्कैन की हर जांच का शुल्क होगा एक

ग्वालियर :सीटी स्कैन जांच की जांच अब जल्द ही बहुत कम कीमत पर होगी। अलग-अलग होने वाली सीटी स्कैन की जांच का शुल्क भी अब एक ही होगा। ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के करीब 18 जिला अस्पतालों में ये सीटी स्कैन की इस सुविधा की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए मप्र पब्लिक हैल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन पीपीपी(पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत सीटी स्कैन की सुविधा को शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

आधा होगा शुल्क : à¤…लग अलग अंग और तकनीक के अनुसार सिटी स्कैन के रेट में काफी अंतर आ जाता है। मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉपोर्रेशन मुताबिक इसके लिए जारी किए जाने वाले टेंडर में यह शर्त रखी जाएगी कि सभी तरह की सीटी स्कैन की जांच हो सके।  जांच का शुल्क बाजार दर से आधी हो।

बाद पूरे प्रदेश में सीटी स्कैन की सुविधा: कारपोरेशन के मुताबिक अभी पहले चरण में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए 18 जिला अस्पतालों को लिया जा रहा है। इनमे तीन सौ या उससे ज्यादा बिस्तर वाले जिला अस्पताल शामिल है। जबकि दूसरे चरण में प्रदेश के लगभग सभी जिला अस्पतालों में सिटी स्कैन मशीन लगाई जाएंगी।

इनका कहना है
सिटी स्कैन की सुविधा जिला अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पीपीपी से सीटी स्कैन मशीनें लगाई जाएंगी। अभी 18 जिलों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।  टेंडर प्रक्रिया में यह शर्त रखी जा रही है कि एक ही दर पर सभी तरह के सीटी स्कैन की जांच हो।

Share This News :