Home > अपना शहर ,
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। जेएएच और कमलाराजा हॉस्पिटल के बीच डेढ़ सौ करोड़ रूपए की लागत से निर्मित हो रहे सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण बुधवार को संभागीय कमिश्नर एस एन रूपला ने किया। कमिश्नर के साथ कलेक्टर राहुल जैन भी उपस्थित थे। इस हॉस्पिटल का अभी तक 20 प्रतिशत काम हो चुका है। सम्पूर्ण कार्य दिसम्बर 2017 के अंत तक पूर्ण किया जाना है। जी-प्लस-6 में बन रहे इस भवन के कन्स्ट्रक्शन पर 64 करोड़ 3 लाख रूपए, फैकल्टी पर 30 करोड़ और स्टूमेन्ट्स फर्नीचर खरीदी पर 57 करोड़ रूपए खर्च किए जायेंगे। 
निरीक्षण के दौरान निर्माण कर रही एजेन्सी के अधिकारियों ने बताया कि उपकरणों की सूची के लिये पृथक से एजेन्सी नियुक्त है। उपकरणों की सूची भेजी जा चुकी है। कमिश्नर द्वारा जानकारी लेने पर बताया गया कि सर्विस स्टेशन एवं 400 वाहनों के रखने की पार्किंग भी बनाई जायेगी। मौके पर कलेक्टर ने एजेन्सी अधिकारी को निर्देश दिए कि सेन्टीलाइजर ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम की पाइप लाईन के सिस्टम को बिल्डिंग निर्माण के साथ-साथ किया जाए। 

Share This News :