Home > अपना शहर ,खास खबरे,
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 34 अत्याधुनिक पार्क विकसित होंगे : पवैया

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 34 पार्क विकसित किए जायेंगे। इन पार्कों में लक्ष्मीपुरम, आनंदनगर, सेवानगर व अन्य बस्तियों के पार्क शामिल हैं। इन पार्कों में नवीनतम तकनीक का उपयोग कर फ्लोवर, घास तथा अन्य उद्यानिकी विकास कार्य कराए जायेंगे। तीन साल तक पार्कों के संधारण की जिम्मेदारी भी संबंधित ठेकेदार की ही होगी। उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया ने पार्कों का विकास कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पवैया ने शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा भी मौजूद थे। 
यहाँ बाल भवन में आयोजित हुई बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने कहा कि पार्कों में अधोसंरचनागत कामों मसलन बैंच, योग मंच इत्यादि के लिये विधायक निधि से भी आर्थिक मदद दी जायेगी। उन्होंने आनंद नगर के बड़े पार्क में झील बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। श्री पवैया ने विनय नगर सेक्टर-1 के तिकोनिया पार्क में अपनी विधायक निधि से झूला और सेक्टर-4 के पार्क में बैंच लगवाने के लिये आर्थिक सहायता देने की बात भी कही। 
 
गंदे पेयजल की सूचना मिलने पर तत्काल पहुँचे टीम 
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने बैठक में निर्देश दिए कि पाइपलाईन से गंदा पेयजल आने की सूचना पर तत्काल नगर निगम की टीम पहुँचे और समस्या का समाधान करे। उन्होंने खासकर ग्वालियर उपनगर क्षेत्र के वार्ड क्र. 6, 8, 9 व 11 में गंदे पानी की समस्या की ओर नगर निगम आयुक्त का ध्यान आकर्षित किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने जहांगीर कटरा व जोशियाना मोहल्ले की गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिये नगर निगम आयुक्त को स्वयं इस बस्ती का भ्रमण करने के लिये कहा। 
बैठक में बताया गया कि जहांगीर कटरा मोहल्ले में नई पाइपलाईन बिछाई गई है। श्री पवैया ने अपने स्वेच्छानुदान से उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन कराने के लिये धनराशि मुहैया कराने की बात कही। साथ ही निर्देश दिए कि यह काम जल्द से जल्द पूर्ण करें। पवैया ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना तथा अन्य योजनाओं के तहत मंजूर हुईं जिन सड़कों के टेण्डर आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन सभी सड़कों पर यदि कोई पेयजल व सीवर लाईन डाली जानी है तो उसका काम तत्काल शुरू करें, ताकि बरसात के बाद सड़कों का काम शुरू किया जा सके। उन्होंने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन व स्वीकृत सड़कों की वस्तुस्थिति की समीक्षा की। इनमें बहोड़ापुर चौराहे से सागरताल रोड़, आनंदनगर ए व डी-ब्लॉक, शीलनगर की सड़क का डाम्बरीकरण, सूरजनगर, चंद्रनगर मुख्य मार्ग, घोसीपुरा रेलवे स्टेशन से पटरी तक, वार्ड-15 गदाईपुरा, सैय्यद वाले बाबा से कांचमिल रोड़, सागरताल रोड़ इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने नूरगंज पुलिया से किलागेट, हजीरा तक डाम्बरीकरण और पाताली हनुमान से बिरलानगर तक सड़क निर्माण के लिये प्राक्कलन तैयार करने के लिये भी कहा। 
नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने उच्च शिक्षा मंत्री को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा जनसंवाद यात्रा बताए गए कार्यों में जो कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द धरातल पर लाया जायेगा। साथ ही नए स्वीकृत काम भी जल्द शुरू होंगे। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के टेण्डर हो चुके हैं, उनमें अनुबंध की कार्रवाई की जल्द से जल्द काम शुरू करायें।  
 
तानसेन की थीम पर मलगढ़ा चौराहे का विकास तानसेन समारोह से पहले करें 
संगीत सम्राट तानसेन की थीम पर मलगढ़ा चौराहे का विकास होने जा रहा है। शनिवार को हुई बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया ने आगामी दिसम्बर माह अर्थात तानसेन समारोह से पहले इस चौराहे के विकास का काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। मालूम हो इस चौराहे पर तीन दिशाओं में सुर सम्राट तानसेन की प्रतिमा भी लगेंगीं।

Share This News :