Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
प्रभातम कंपनी का विमान प्रायोगिक उड़ान पर दतिया उतरा

दतिया । दतिया जिला शीघ्र ही हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रभातम कंपनी द्वारा दतिया के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इसके सिलसिले à¤®à¥‡à¤‚ à¤•ंपनी का आठ सीटर विमान शनिवार को हवाई पट्टी पर उतरा यह à¤‰à¤¨à¤•ी प्रायोगिक उड़ान थी। इस दौरान कलेक्टर मदन कुमार तथा दतिया के गणमान्यजन हवाई पट्टी पर मौजूद थे।  
राज्य के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों से दतिया में बनी हवाई पट्टी अब दतिया के नागरिकों के लिए विशेष लाभकारी बनने जा रही है। दतिया के हवाई सेवा से जुड़ जाने पर उद्योग एवं व्यापार, पर्यटन व धार्मिक पर्यटन, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने वाला है। इससे रोजगार की संभावनायें भी बढ़ेंगी और उद्योग स्थापना के द्वार भी खुलेंगे। पीताम्बरा माई के स्थान पर आने वाले विशिष्टजनों को हवाई सेवा उपलब्ध हो जाने से आसानी होगी। दतिया के नागरिकों को हर प्रकार से लाभ मिलेगा। 
 
स्थानीयजन ने किया पायलटों का स्वागत
प्रभातम कंपनी का विमान जैसे ही हवाई पट्टी पर उतरा वहां पर मौजूद दतिया के नागरिकों ने कंपनी के प्रबंधक दिलीप सिंह और पायलेट प्रतीक सिंह वैश्य व रवि तिवारी का पुष्पहारों से स्वागत कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया। नागरिकों का कहना था कि हवाई सेवा के रास्ते अब दतिया की तरक्की के द्वार à¤–ुलेंगे।  
 
पायलटों ने हवाई पट्टी की à¤ªà¥à¤°à¤¶à¤‚सा à¤•ी 
पायलटद्वय ने टेस्ट उड़ान के उपरांत बताया कि दतिया हवाई पट्टी उत्कृष्ट श्रेणी की है यह सतना की हवाई पट्टी से कई मायनों में अच्छी है। इसकी लंबाई भी 1800 मीटर है, जो कि पर्याप्त है। पायलटद्वय ने कंपनी के प्रबंधक संचालक दिलीप सिंह के साथ पीताम्बरा माई के दर्शन कर आर्शीवाद लिया।

Share This News :