Home > अपना शहर ,खास खबरे,
हॉकर जोन को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाये : मायासिंह

ग्वालियर  à¥¤ प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा है कि हॉकर जोन को सर्वसुविधायुक्त बनाकर दुकानदारों को दिया जाये । माया सिंह ने शनिवार को मुरार घासीमंडी स्थित नवनिर्मित हॉकरजोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा सहित नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे । 
नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा ठेले वालों के लिये हॉकर जोन का निर्माण किया है इस हॉकर जोन को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाये। दुकानदारों की सुविधा के लिये लाइट, पानी के साथ अन्य सुविधायें भी उपलब्ध कराई जायें । उन्होंने कहा कि हॉकर जोन के समीप बने नाले की विशेष सफाई कराई जाये । इसके साथ ही निगम द्वारा 35 लाख रूपये की लागत से स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य भी तत्परता से पूर्ण कराया जाये ।

Share This News :