Home > अपना शहर ,खास खबरे,
माया सिंह ने व्यक्त की शोक संवदेना

ग्वालियर । प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने शनिवार को विधायक नारायण सिंह कुशवाह के घर पहुंचकर उनके अनुज देवीलाल कुशवाह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढ़ाढ़स बंधाने के साथ ही इस दुखद घड़ी को सहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ भी मौजूद थे।

Share This News :