Home > अपना शहर ,
मोबाइल जीता मिली लक्ष्मी की मूर्ति

ग्वालियर

। à¤²à¤•्की ड्रॉ में आपका नंबर सिलेक्टर हुआ है। 16 हजार रुपए कीमत का सेमसंग जे-7 मोबाइल सिर्फ 4 हजार रुपए देकर आप को मिल रहा है। कुछ इस तरह एक छात्र पर कॉल आया। कॉल करने वाले के झांसे में छात्र फंस गया।

डाकघर में 4 हजार रुपए जमा करने के बाद जब छात्र ने पार्सल खोला तो उसमें लक्ष्मी जी की मूर्ति, कछुआ, यंत्र निकले। जो लोहे के थे और उस पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था। घटना 19 जुलाई की दोपहर की है। घटना के बाद छात्र सीधे एसपी ऑफिस साइबर सेल पहुंचा और शिकायत की। छात्र की शिकायत को जांच में ले लिया गया है।

कोतवाली के दौलतगंज स्थित पारख जी का बाड़ा निवासी 20 वर्षीय आदेश पुत्र प्रदीप कछावा के पास 3 जुलाई को कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एयरटेल कंपनी के कस्टूमर केयर से बताते हुए जानकारी दी कि आपका मोबाइल नंबर एयरटेल कंपनी के लक्की ड्रॉ में इनाम जीता है। आपको सेमसंग जे-7 मोबाइल मिल रहा है। यह 16 हजार रुपए का है और सिर्फ इसके लिए आपको 4 हजार रुपए देने होंगे।

15 दिन में मोबाइल डाक से आपके पास पहुंचेगा। इसके बाद 19 जुलाई को हम बाड़ा स्थित डाकघर पहुंचे यहां 4 हजार रुपए पहले जमा कराए गए। इसके बाद पार्सल दिया गया। जब पार्सल खोला तो उसमें लक्ष्मी मूर्ति, कछुआ व अन्य सामान निकला। जिसके बाद ठगी की शिकायत की है।

Share This News :