Home > अपना शहर ,
हरियाली का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व: माया सिंह

ग्वालियर । जिस प्रकार से हमारे जीवन के लिए हवा व पानी आवश्यक हैं उसी प्रकार से हमारे जीवन में पेड पौधों का भी अत्याधिक महत्व है, क्योंकि जब हरियाली नहीं होगी तो हमें शुद्व हवा कहां से मिलेगी तथा वातावरण प्रदूषित होगा और अनेक प्रकार की बीमारियां फैलेगीं। इसलिए अब प्रत्येक व्यक्ति को हरियाली के प्रति गंभीरता से सोचना चाहिए तथा जब भी मौका मिले तो हरियाली का संरक्षण और नया पौधा अवश्य लगाना चाहिए। 
उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने महल परिसर में पौधारोपण के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण मौजूद थे। प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया ग तथा सभी नागरिकों से हरियाली बचाने एवं पेड पौधे लगाने की अपील की।

Share This News :