Home > मनोरंजन ,
निया शर्मा के बाद यह एक्ट्रैस करेगी वेब सीरीज में एंट्री

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस क्रिस्टल डिसूजा जल्द ही अपने नए शो 'ग्लैम इट अप' के जरिए वेब सीरिज की दुनिया में कदम रखने जा रही है। जहां वह मेकअप और बालों का ख्याल रखने से जुड़े राज खोलेंगी।सूत्रों के मुताबिक इस शो में हल्के-फुल्के कॉमेडी से भरपूर शो में महिलाओं के ऑफिस, शादी, पार्टी लुक के बारे में दिखाया जाएगा, जबकि क्रिस्टल प्रॉडक्ट्स के बारे में जानकारी देंगी। यह शो विशाल मल के डिजिटल कंपनी फैबफार्म के चैनल 'कॉमिक वल्लाह' पर लांच होगा।

क्रिस्टल ने एक इंटरव्यू में बताया है, "जब मुझे डिजिटल शो करने का ऑफर दिया गया, जहां मैं मेकअप के बारे में सुझाव दे सकती हूं। इस पर मैं तुरंत ही एक्साइटेड हो उठी क्योंकि मैं ऐसा कुछ करना चाहती थी।

Share This News :