Home > मनोरंजन ,
'भूमि' में एेसे नजर आएंगे संजय दत्त

संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' में संजय दत्त की झलक एक पोस्टर के जरिए सामने आई है। यह पोस्टर काफी अलग है।

पिछले दिनों जारी हुए टीजर पोस्टर में संजय दत्त की खून से सनी दाढ़ी दिख रही थी। ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर पर खून का सुर्ख लाल रंग अलग ही उभर रहा था। अब नए पोस्टर में उनकी पूरी शक्ल है। इसमें फिल्म की रिलीज डेट भी जाहिर हो रही है।

वैसे रिलीज डेट पहली ही तय हो गई थी। अप्रैल में ही निर्माताओं ने बता दिया था कि यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि इसके पहले फिल्म की रिलीज डेट 4 अगस्त तय की गई थी, लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ संजय दत्त की 'भूमि' को टक्कर मिलने की आशंका को देखते हुए रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। बाद में 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी आगे बढ़ गई।

उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अकेले ही दस्तक देगी। फिल्म 'भूमि' के निर्माता निर्देशक ओमंग कुमार है। यह फिल्म एक पिता और बेटी की इमोशनल कहानी पर आधारित है, जिसमें पिता की भूमिका में संजय दत्त होंगे। फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार, संदीप सिंह और ओमंग मिलकर कर रहे हैं।

Share This News :