Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया के आरोपों को केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया ख़ारिज

 à¤•ांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरोप लगाया है कि सरदार सरोवर बांध से प्रभावित लोगों की सुध मध्य प्रदेश सरकार नहीं ले रही है। ढाई लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी तक उन के पास सरकार का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इन लोगों को हर हाल में फिर से बसाया जाए।

हालांकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके आरोप को तत्काल खारिज कर दिया।केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में कहा कि सिंधिया का आरोप निराधार है। मंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर भी इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि कांग्रेस व पाटकर विकास को प्रभावित करने का काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के जमाने से काम चल रहा है। परियोजना के पूरा होने से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि गुजरात व राजस्थान के लोगों को भी लाभ मिलेगा। शून्य काल में उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरा पालन कर रही है।

Share This News :