Homeराज्यो से ,अपना शहर ,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश के दो केबिनेट मंत्रियो के बीच अबोला , चर्चा में रहा

ग्वालियर । प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा और नगरीय प्रसासन मंत्री माया सिंह के बीच दतिया में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई । अपने भाषण में माया सिंह ने एक भी बार नरोत्तम का नाम नहीं लिया और ना उनके बिकाश कार्यों में प्रयासों की तारीफ़ की । जबकि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री श्री मिश्रा की न केबल जमकर तारीफ की बल्कि उन्हें अपना शंकट मोचक बताते हुए कहा कि जब मेरे सामने कोई बड़ी और कठिन समस्या आती है , तो उसके समाधान की जिमेदारी में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को सौपता हूँ । जिस पर बे हमेसा खरे उतरते हैं मुख्यमंत्री के अलाबा संसद भागीरथ प्रसाद समेत सभी ने जमकर नरोत्तम निश्रा की जमकर तारीफ की । मगर माया सिंह जो दतिया की प्रभारी मंत्री भी हैं , ने डॉक्टर मिश्रा की तारीफ़ करना तो दूर , नाम तक नहीं लिया । मंच पर दिखी गुटबाजी चर्चा का विषय रही । यह सब देख मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने भाषण में पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सभी आपसी मतभेद भुलाकर दिल मिलाकर काम करे । मुख्य मंत्री यहीं नहीं रुके और बोले नरोत्तम ने दतिया के विकाश के लिये बहुत मेहनत की है । उन्होंने पार्टी में एक जुटता का भी संदेश दिया ।

Share This News :