Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी 20 लाख की मदद

दतिया। भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा की कोरोना वायरस वैश्वीक महामारी के बीच मानवता सामने आई है। नरोत्तम मिश्रा संकट की इस घड़ी में दतिया की जनता के लिए संकटमोचक बने है।पूर्व मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने अपनी विधायक निधि से दतिया वासियों के 20 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने राशि रिलीज करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसमे उन्होंने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के दतिया में रोकथाम व स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिए विधायक निधि से 20 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

Share This News :