Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

ग्वालियर : दतिया के कस्बा बसई में आज से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरु हो गया है। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान ग्रह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, कोरोनाकाल के समय जब ट्रेन बंद थीं। ट्रेन चालू होने के बाद बसई स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हुआ, ट्रेनों की आवश्यक्ता थी इसलिए माननीय प्रधानमंत्री जी का रेलमंत्री अश्विनी वैष्णवजी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं कि, उन्होंने बसई के लिए छत्तीसगढ़ ट्रेन का स्टॉपेज किया है।

Share This News :