Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री का बुलावा,सारे मंत्री पहुचेंगे भोपाल, मंत्रिमंडल में होंगे बदलाव ? कुछ की हो सकती है छुट्टी

ग्वालियर : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 को कुछ फेरबदल होने की चर्चा आजकल बडी जोरों पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को भोपाल तलब किया है। सभी मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही विकास यात्रा छोडकर भोपाल पहुंचेंगे। इधर संभावना यह बन रही है कि मुख्यमंत्री मंत्रीमंडल पुर्नगठन कर सकते हैं इसीलिये सभी मंत्रियों से वह इस्तीफा ले सकते हैं। इसके बाद वह गुजरात की तर्ज पर नये चेहरों को मौका दे सकते हैं। वहीं यह भी संभावना है कि कुछ बडे स्तर पर भी यह फेरबदल हो जाये। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर नरेन्द्र सिंह तोमर व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी 19 को भोपाल पहुंच सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री चौहान ने सभी मंत्रियों को आवश्यक रूप से क्यों तलब किया है, लेकिन चर्चा यह जरूर है कि वह सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले सकते हैं, उसके बाद पुर्नगठन कर मंत्रीमंडल के आधे चर्चित व विवाद में रहने वाले मंत्रियों की वह छुटटी कर दें।इस क्रम में कई दिग्गज मंत्री बाहर हो जायेंगे। हालांकि कुछ मंत्रियों को इसकी भनक लग गई है और उनके चेहरे भी लटक गये हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अपने कई मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं है, उनके विवादास्पद व छपास रोग के कारण आने वाले बयानों से सरकार कई मौकों पर घिर जाती है और मुख्यमंत्री तक को सफाई देकर मामला सुलटाना पडता है, जैसे पठान फिल्म को लेकर भाजपा आलाकमान ने ज्यादा विवाद करने पर कई नेताओं व मंत्रियों की खिंचाई भी की थी।

मंत्रीमंडल पुर्नगठन को लेकर चल रही चर्चा में यह भी खबर चल रही है कि कांग्रेस से आये आधे मंत्रियों को भी उनकी विवादास्पद कार्यशैली से बाहर कर दिया जाये। वहीं विधायकों में से भी कई विधायकों के टिकट कटने का पार्टी गुजरात फार्मूला लागू कर सकती है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री चौहान ने पार्टी आलाकमान व संघ मुख्यालय नागपुर को भी अपने विश्वास में ले लिया है। इसी कारण वह इस बार की चुनावी पारी फ्री हेंड होकर खेल रहे हैं।

Share This News :