Homeखेल ,अपना शहर ,slider news,
भारत -बांग्लादेश मैच की तैयारियों को लेकर बैठक कल

ग्वालियर (विनय शर्मा) : ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत–बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर बैठक 2 सितम्बर को एम.आई.टी.एस कॉलेज में होगी। मैच शंकरपुर स्टेडियम में खेला जायेगा। जी.डी.सी.ए के उपाध्यक्ष युवराज महाआर्यमन सिंधिया बैठक लेंगे। इस महत्पूर्ण बैठक में मैच की तैयारियों को लेकर खास चर्चा होगी और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा। शंकरपुर स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। सुरक्षा, यातायात, टिकिट कब से बिकेंगे तारीख तय करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। युवराज सिंधिया पूरी तरह नजर रखे हुए हैं।

Share This News :