Home > अपना शहर,
होली मनाने के लिए ट्रेन में ले जा रहे थे 32 ब्रांडेड अंग्रेजी शराब, ग्वालियर RPF ने पकड़ा
ग्वालियर रेलवे पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रॉली बैग में हरियाणा से लाई गई 32 ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलें उड़ीसा ले जा रहा था। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आरोपी को पकड़कर शराब जब्त कर ली है।