Homeअपना शहर,
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने TI के पैर छूकर दी होली की शुभकामनाए

अब तक आपने अधिकारियों को नेताओं के पैर छूते हुए देखा होगा। लेकिन इस बार होली के हुड़दंग के बीच एक अलग तस्वीर सामने आई है। मामला डबरा शहर से जुड़ा है। जहां पूर्व मंत्री इमरती देवी को होली की शुभकामनाएं देने पहुंची पिछोर कस्बे की महिला टीआई बलविंदर ढिल्लन के इमरती देवी ने पैर छू लिए। अपने पैरों में पूर्व मंत्री को देख टीआई सहम गई। हालांकि, पूर्व मंत्री देवी ने कहा कि तुम मेरी छोटी बहन जैसी हो और छोटी बहन के पैर छुना हमारी संस्कृति है।टीआई के पैर छूते हुए यह वीडियो अब लगातार वायरल हो रहा है। पूर्व मंत्री इमरती देवी के मानना है कि नारी को नारी का सम्मान करना चाहिए। यह हमारी भारतीय संस्कृति है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीआई मेरी बहन जैसी है और मुझे वह खूब इसलिए करती है, मैं भी उसे खूब स्नेह करती हूं। इसलिए आज होली का त्योहार है और होली का त्योहार आपसी प्रेम सद्भाव रखने का तो हर माना जाता है। इस त्योहार में व्यक्ति एक दूसरे को सम्मान देते हैं। गले लगते हैं, ताकि आपसी भाईचारा हमेशा के लिए बना रहे।आपको बता दें कि पूर्व मंत्री इमरती देवी हमेशा अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अपनी बेबाक बयानों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं में उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता है।

पूर्व मंत्री इमरती देवी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक हैं और उन्हीं को ही अपना नेता मानती हैं। अभी हाल में ही पूर्व मंत्री इमरती देवी का टीआई को फटकारने वाला एक वीडियो भी सामने आया था और उसके बाद लगातार वह मध्यप्रदेश की राजनीति में सुर्खियों में रहीं। पूर्व मंत्री इमरती देवी डबरा विधानसभा से चुनाव लड़ती हैं। लेकिन अबकी बार वह हार गई थीं।

 




Share This News :