Home > अपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं सीईओ अनीशा श्रीवास्तव ने लिया जायजा

ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित ग्वालियर दौरे को लेकर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनीशा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साडा कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा अब 21 नवंबर के आसपास प्रस्तावित है। इस दौरान उनके द्वारा साडा क्षेत्र में विकसित होने जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) का भूमिपूजन किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस परियोजना में 24 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की रुचि सामने आई है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

170 एकड़ में विकसित होगा TMZ

साडा क्षेत्र में लगभग 170 एकड़ भूमि पर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन विकसित करने की योजना है। परियोजना के तहत 5,500 करोड़ से लेकर 55 हजार करोड़ रुपये तक के निवेश प्रस्तावों की संभावना जताई गई है। इसमें 24 से अधिक कंपनियों ने रुचि दिखाई है। परियोजना के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार से 18 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं सीईओ अनीसा श्रीवास्तव ने साडा परिसर में चिन्हित मैदान का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए मंच निर्माण, हेलीपैड, पार्किंग, सुरक्षा बैरिकेडिंग तथा वीवीआईपी आवागमन मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

Share This News :