Homeराज्यो से ,खास खबरे,वायरल न्यूज़,
बिहार का यह बेरोजगार युवक 6 बीवियों का है पति, पढ़िए पूरी कहानी

बिहार के शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 जमालपुर मोहल्ला में इन दिनों एक युवक के 6 शादियां करने का मामला सुर्खियों में है. युवक का नाम रणवीर कुमार है. युवक की मां वार्ड संख्या 1 से नगर निकाय चुनाव लड़ रही है.

रणवीर बेरोजगार है लेकिन उसकी कहानी काफी रंगीन है. उसने अपनी छठी शादी, शेखोपुर थाना क्षेत्र के पांची गांव में की है. दरअसल, रणवीर अपने दोस्त की शादी में पांची गांव गया था और दुल्हन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर और अमीर किसान बताकर मंदिर में शादी रचा ली.

मां के नगर निकाय चुनाव लड़ने में रुपए की कमी होने की बात कहकर उसने छठी पत्नी से 70 हजार रुपए भी ठग लिए. लेकिन, शादी के दो सप्ताह बाद लड़की के पक्ष को पता चला कि लड़का फ्रॉड है.

लड़की के पिता और गांव के लोग जब जमालपुर पहुंच कर रणवीर की शादी की बात कही तो लोग दांतों तले अंगुली दबाने लगे. रणवीर की पहली शादी 2 वर्ष पूर्व बिहार शरीफ में हुई. उसके बाद लगातार शादी का रिकार्ड बनाने लगा.

जानकारी के मुताबिक रणवीर अब तक बिहारशरीफ, शेखपुरा के धनको, चेवाड़ा, गौरा, नवादा और शेखपुरा के पांची गांव की अलग अलग लड़कियों से शादी कर चुका है. आरोपी रणवीर की मां संध्या देवी ने कहा कि बेटा मेरा निर्दोष है और अगर 6 शादियों की बात चली तो पहले लड़की पक्ष को लड़के का घर आकर पता लगाना चाहिए.

वहीं छठी पत्नी के पिता ने कहा कि लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले रणवीर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि, फिर कोई लड़की इसका शिकार न हो सके. फिलहाल रणवीर फरार है.

स्थानीय पूर्व बार्ड पार्षद ने कहा कि रणवीर के कारण मोहल्ले की बदनामी हुई है. दूसरी तरफ एसडीपीओ अमित शरण ने पूरे मामले की जांच करने का आदेश दे दिया है.

Share This News :