Homeअपना शहर ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कल्पेश याग्निक सुसाइड केस में आरोपी सलोनी अरोरा मुंबई से गिरफ्तार

इंदौर। à¤µà¤°à¤¿à¤·à¥à¤  पत्रकार कल्पेश याग्निक से पांच करोड़ रुपए की मांग कर ब्लैकमेल करने वाली पत्रकार सलोनी अरोरा को पुलिस ने शनिवार शाम मुंबई से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सादे कपड़ों में सलोनी के बेटे का पीछा किया। जैसे ही वह उससे मिलने पहुंची, उसे पकड़ लिया।

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक पुलिस सलोनी का 15 दिन से पीछा कर रही थी। भाई, बहन, जीजा, दोस्तों सहित करीब डेढ़ सौ लोगों की कॉल डिटेल निकाली गई। इसी दौरान दिल्ली में रहने वाले मामा का नंबर हाथ लगा। उस नंबर को निगरानी में रखा गया तो पता चला सलोनी मेरठ में है।

पुलिस वहां पहुंची, लेकिन एक दिन पूर्व ही वह दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंच गई। उधर, पुलिस को जानकारी मिली थी कि सलोनी का बेटा मुंबई में अंधेरी स्थित नामी कोचिंग में पढ़ाई कर रहा है। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में कोचिंग के बाहर खड़े रहे और बेटे की रेकी करने लगे।

कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला कि सलोनी शनिवार को बेटे से मिलेगी। शाम को उसका बेटा कोचिंग से पनवेल के लिए रवाना हुआ। जैसे ही सलोनी उससे मिली, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This News :