Homeअपना शहर ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CD की सियासत की कौन लिख रहा स्क्रिप्ट?:‘सरकार’ ने पता लगा लिया पर्दे के पीछे कौन?

मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हनीट्रैप और व्यापमं के जिन्न एक साथ बाहर आए हैं। दोनों का आपस में क्या कनेक्शन है? इसके पीछे की सियासत से किसको फायदा होगा और किसको नुकसान पहुंचाने की कोशिश है? इसका पता लगाने के लिए बीजेपी-कांग्रेस के नेता अपने-अपने घोड़े दौड़ा रहे हैं।

व्यापमं की FIR को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एक शिकायत का आधार बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि ‘अपनों’ के खिलाफ FIR कैसे हो गई? इसको लेकर बीजेपी में अंदरूनी घमासान चल रहा है, जबकि हकीकत यह है कि FIR हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई है, लेकिन यह जानने वाले भी इसकी टाइमिंग को लेकर आरोप लगा रहे हैं।

इधर, BJP और RSS के नेताओं की सीडी वाला बयान देकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बवाल खड़ा कर दिया।  पता चला है कि इसी दिन रात में नेता प्रतिपक्ष ‘सरकार’ से भी मिल आए, जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने डॉ. गोविंद सिंह को चुनौती दी थी कि यदि सीडी है तो सार्वजनिक करें।

सुना है कि इन दोनों एपिसोड पर ‘सरकार’ ने पता लगा लिया कि पर्दे के पीछे की सियासत कौन और किसके खिलाफ कर रहा है। पता चला है कि कांग्रेस की T- लॉबी और ‘सरकार’ विरोधियों ने हाथ मिला लिया है।

Share This News :