Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

जनसंपर्क मंत्री ने बडौनकलां से सिनवाल तक की सडक का शिलान्यास किया
दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया विकास खंड के सिंध तट पर बसे ग्राम बडौनकलां में बडौनकलां से सोनागिर तक 6.74 करोड लागत की 9 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया। समारोह पूर्वक हुए कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गांव के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस सडक के बन जाने से बडौनकलां से चारो ओर के लिए आवागमन की सुविधा सुलभ होगी। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार केन्द्र की सरकार देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए नोटबंदी का काम कर रही है। उसी प्रकार हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव, गरीब और किसान की चिंता कर रहे हैं। गांव में आवागमन सुलभ हो अच्छी सडके बने, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की उत्तम व्यवस्था इस पर पूरा जोर दिया जा रहा है। सडके विकास का संवाहक होती हैं। इस सडक के बन जाने से बडोनकलां के लोगों का चारो तरफ आवागमन बढेगा बडौनकला एवं जंक्सन के रूप में स्थापित होगा चाहे आप डबरा जाए या दतिया हर तरफ  à¤•े लिए सडक सुलभ है।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले से भले ही तात्कालिक परेशानी हो रही हो लेकिन कष्ट किसी को नही है। देश को दूरगामी लाभ है। एक तीर से कई शिकार हुए हैं न केवल नकली नोट व काला धन पर अंकुश à¤²à¤—ेगा इससे आंतकवाद भी रूकेगा। 8 तारीख के बाद जम्मू कश्मीर में पत्थर फिकना बंद हो गए है और आंतकवाद की कमर टूट गई है। कार्यक्रम के दौरान भरत यादव व विपिन गोस्वामी ने दतिया के चहुमुखी विकास में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय जन द्वारा अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। 
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, मंडी उपाध्यक्ष धीरू दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र रावत, बडौनी नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री सूत्रकार, गुडडी साहू, ग्राम पंचायत सरपंच दीप सिंह बुदेला,भरत राजोरिया, नाहन सिंह रावत, मुलू उपाध्याय, रज्जन पटेल, तसहीलदार दतिया दीपक शुक्ला, ईपीडब्लूडी जेपी सोनकर, ईई जलसंसाधन एनपी वाथम, सीईओ जनपद दतिया अजय सिंह, सुलक्षणा गांगाटिया, पिंकी सगर, रेखा सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

Share This News :