Homeअपना शहर,खास खबरे,slider news,
भाजपा अटल विहारी वाजपेयी मंडल का कार्यकर्ता उद्घोष सम्मेलन आज

ग्वालियर। भाजपा अटल बिहार बाजपेई मंडल द्वारा 5 अप्रैल को कार्यकर्ता उद्घोष सम्मेलन किया जा रहा है। उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह राजावत ने दी। अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि भाजपा अटल बिहारी बाजपेई मंडल द्वारा 5 अप्रैल को शाम 4 बजे से नई सड़क स्थित तेरापंथी धर्मशाला में कार्यकर्ता उद्घोष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मुख्य वक्ता के रूप में सांसद भारत सिंह कुशवाह, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, अति विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, प्रदेश मंत्री केशव सिंह व विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगाराम बघेले, सभापति नगर निगम मनोज तोमर उपस्थित रहेंगे।

Share This News :