कलश यात्रा से शुरू होगी शिव महापुराण कथा
ग्वालियर। विश्व जागरण मानव सेवा संघ चेरिटेबल ट्रस्ट शाखा ग्वालियर द्वारा 14 से 23 मई तक शिवमहापुराण कथा आयोजित होगी। शिवमहापुराण कथा पूज्य कौशिक जी महाराज श्री धाम वृंदावन के श्री मुख से होगी। कथा शिवलोक धाम फूलबाग मैदान पर अपरान्ह 3 बजे से सायं 7 बजे तक होगी। इससे पहले 14 मई को शाम 4 बजे से श्री सनातन धर्म मंदिर अचलेश्वर मार्ग से गाजे बाजे बैंड बाजों के साथ आतिशबाजी भी भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी । इसमें हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। कलश षत्रा में शिवमहापुराण कथा वाचक कौशिक जी महाराज रथ पर सवार रहेंगे। वहीं कलश यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर इंदरगंज चैराहा, जयेन्द्र गंज , नदी गेट, गुरूद्वारा, डीडी माल होते हुये कथा स्थल फूलबाग मैदान पर पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि यह कथा एक लाख गौवंश के आश्रय के लिए कौशिक जी महाराज द्वारा की जा रही है।आज पहले दिन कलश यात्रा निकलेगी और कथा स्थल पर मंगलाचरण होगा .कथा बाचक कौशिक जी महाराज इस मोके पर मौजूद रहेंगे .15 मई से कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी .यह कथा 23 माई तक चलेगी .