Homeअपना शहर ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसपंर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने किया मीडिया संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ

ग्वालियर। मीडिया के साथ सीधा संवाद करने तथा मीडिया कर्मियों को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया संवाद कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। भिण्ड जिले की मीडिया संवाद कार्यशाला का शुभारंभ मालनपुर स्थित मनहार होटल में जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। 
कार्यक्रम में भोपाल के पत्रकार डॉ अनिल सिरवईयां, संदीप पौराणिक, ग्वालियर के रविन्द्र झारखरिया, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा, संयुक्त संचालक जनसंपर्क ग्वालियर डीडी शाक्यवार, सहायक संचालक मधू सोलापुरकर, भिण्ड जेपी राठौर, महाप्रबंधक उद्योग अनूप चौबे, नायब तहसीलदार श्रीमती माला शर्मा एवं भिण्ड जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के ब्यूरो प्रमुख जिला प्रतिनिधि तथा तहसील स्तरीय पत्रकार उपस्थित थे। 
पत्रकार भोपाल डॉ अनिल सिरवईयां ने जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता अनुभव का काम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भिण्ड जिले की तसवीर आज के परिपेश में बदल रही है। जिसमें भिण्ड जिले की मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में जिला प्रशासन द्वारा भिण्ड जिले में बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने की महति भूमिका अदा की थी। 
भोपाल के पत्रकार संदीप पौराणिक ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में सकारात्मक खबर लिखने से पत्रकारों की साख बढती है। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में लोगो को फायदा प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से विकास की खबर प्रकाशित होने से क्षेत्र के लोग जागरूक होते है। 
पत्रकार ग्वालियर रविन्द्र झारखरिया ने कहा कि खबर ऐसी लिखनी चाहिए, जो पाठक के दिल में समा जाए। साथ ही समाज को जागरूक करने में भी खबर उपयोगी साबित हो सके। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार की पहचान सीधे सरोकार से होती है। 
ग्वालियर के पत्रकार सुरेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के विकास को आगे बढाने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे है। जिसमें जनसंपर्क विभाग के माध्यम से पत्रकारों के हित के लिए कई योजनाऐं संचालित की गई है। जिनका लाभ आप लोगों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसपंर्क मंत्री डॉ मिश्रा ने ग्वालियर चंबल संभाग के जिलो में भिण्ड जिले की जिला स्तरीय कार्यशाला में पहुंचकर मीडिया का सम्मान बढाया है। 
ग्वालियर के पत्रकार राजेश शर्मा ने जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें पत्रकारों को ओर मूलभूत सुविधाऐं दिलाने के प्रयास किए जावेंगे। मीडिया संवाद कार्यक्रम में भिण्ड जिले के पत्रकार सत्यनारायण शर्मा, अनिल शर्मा, गुणाकेश पाराशर, राकेश शर्मा, इमरान अली खांन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे आधुनिक प्रयासो से अवगत कराया। 
ग्वालियर के संयुक्त संचालक डीडी शाक्यवार ने कार्यशाला में आए भोपाल एवं ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकारों का शॉल, श्रीफल एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम में जिला, तहसील स्तरीय उपस्थित पत्रकारों को सम्मान किट प्रदान की। अंत में आभार सहायक संचालक भिण्ड जेपी राठौर ने सभी के प्रति प्रदर्शित किया।

Share This News :