Homeअपना शहर ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कृषि प्रशिक्षण प्रयोगशाला के प्रमाण पत्र बांटे

ग्वालियर। दीनदयाल उपाध्याय उन्नत कृषि शिक्षा योजना के तहत पांच दिवसीय कृषि प्रशिक्षण प्रयोगशाला के प्रमाण पत्र केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शारदा बालग्राम सचिन तेंदूलकर मार्ग पर आयोजित समारोह में वितरित किये। इस मौके पर नेपाल के रामकृष्ण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी नित्याजनानंद भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी राघवेन्द्रानंद ने की। अंत में स्वामी नित्याजनानंद ने कहा कि इस कृषि प्रधान देश में प्रशिक्षण के माध्यम से जनकल्याण और उन्नत खेती संभव है। 

Share This News :